गुमला: डायन बताकर महिला पर हमला, ज़मीन कब्जाने की कोशिश
Gumla, Gumla | Apr 3, 2026 डुमरडीह गांव में एक महिला को डायन बताकर मारपीट और जमीन कब्जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता अनिता देवी ने शुक्रवार की शाम गुमला थाना में आवेदन देकर बताया कि 28 मार्च की सुबह पड़ोसी सुरेंद्र महतो और उनके पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से हमला कर दिया और घर की संपत्ति में तोड़फोड़ की। आरोप है कि परिवार को लगातार धमकाया जा रहा है।