मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में जहर खुरानी का शिकार हुआ युवक, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम गडरियान निवासी अनुज कुमार पुत्र कैलाश चंद्र जो की ट्रक चालक है बीती 23 फरवरी को पलवर से वापस आ रहा था। तभी रास्ते में वह जहर खुरानी का शिकार हो गया और दन्नाहार क्षेत्र के बरमदेव मंदिर के पास शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे पड़ा मिला। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।