मैनपुरी: मैनपुरी शहर में कूड़े के ढेर में मिले दर्जन भर से अधिक आधार कार्ड, डाक अधीक्षक ने कार्रवाई की कही बात
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर तापड़िया मिल के पास एक कूड़े के ढेर से दर्जन भर से अधिक आधार कार्ड मिले। स्थानीय निवासी ने बताया की इससे पहले भी कई आधार कार्ड यहां पड़े हुए थे लेकिन लगातार आधार कार्ड मिलने से उन्हें शंका हुई। जिसकी जानकारी उन्होंने मीडिया को दी। पूरे मामले पर डाक अधीक्षक ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।