मैनपुरी: दन्नाहार थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर 14 वर्षीय किशोरी की हुई मौत, चार लोग हुए घायल
शुक्रवार को दन्नाहार थाना क्षेत्र के संतलाल मील के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार 14 वर्षीय किशोरी सौम्या पुत्री नीरज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया है।तो वहीं मृतक किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है।