मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल में गैस रीफलिंग करते समय ओमनी वैन में लगी आग
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल में गैस रिपेयरिंग करते समय अचानक से शॉर्ट सर्किट से ओमनी वैन में आग लग गई। आग लगने से अफ़रातफरी का माहौल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा फायर विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।