कोंडागांव: कोंडागांव के पुराने बस स्टैंड में बेतरतीब गंदगी से नगरीय प्रशासन की स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल, लोगों में नाराजगी
जिला मुख्यालय कोंडागांव में एक बार फिर स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में बेतरतीब फैली गंदगी ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। शहर में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने आज बुधवार शाम करीब 4 बजे पुराने