भंडरिया: भंडरिया मुख्य सड़क पर ट्रक और कार की टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोग बाल-बाल बचे
गढ़वा जिले के भंडरिया–गोदारमाना मुख्य सड़क पर शनिवार को दोपहर करीब 12बजे ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार में सवार एक ही परिवार के सभी लोग एयरबैग खुल जाने के कारण सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा निवासी नवल किशोर मौआल अपने परिवार के साथ कार से रायपुर जा रहे थे। इसी दौर