माण्डल: बढ़ती महंगाई और बिजली-पानी संकट पर मांडल में देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार दोपहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मांडल-सुवाणा ग्रामीण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कृष्णा पेट्रोल पंप, भीलवाड़ा रोड मांडल से रैली निकालकर उपखंड कार्यालय तक मार्च किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आमजन को राहत देने की मांग उठाई।