इंदौर: क्राइम ब्रांच ने 215 गुम हुए मोबाइल लौटाए, लगभग 45 लाख रुपये की कीमत
Indore, Indore | Apr 30, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 215 गुम हुए मोबाइलों को अलग अलग राज्यों से बरामद किया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। यह मोबाइल सिटीजन कॉप पर दर्ज की गई शिकायतों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एमपी सहित राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से मोबाइलों को वापस लाने में सफलता प्राप्त की