भवनाथपुर: रोहनियां मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक गायब, ग्रामीणों में आक्रोश
भवनाथपुर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रोहनियां में ग्रामीणों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सहायक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने तुरंत विद्यालय के प्रधानाध्यापक बसंत राम से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक शिक्षक नियमित रूप से ह