भवानीपुर: सरकारी नर्सरी की जमीन का होगा पूरा सत्यापन, सीओ-आरओ ने किया स्थल निरीक्षण
भवानीपुर :- भवानीपुर नगर पंचायत स्थित सरकारी नर्सरी की जमीन को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए बुधवार को भौतिक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान भवानीपुर की अंचलाधिकारी ईशा रंजन एवं राजस्व अधिकारी सादिक अहमद ने अंचल अमीनों के साथ नर्सरी परिसर का स्थल निरीक्षण किया और जमीन से संबंधित तथ्यों की जांच-पड़ताल की।