एटा: मारहरा में फर्जी यूनिवर्सिटी मामले में दो और गिरफ्तार, महिला शिक्षिका व एडवाइजर पकड़े, पूर्व में पांच भेजे गए जेल
एटा। थाना मारहरा पुलिस ने फर्जी यूनिवर्सिटी बनाकर छात्रों को प्रवेश दिलाने और फर्जी परीक्षाएं आयोजित कराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कीरत राम पुत्र डुम्बर सिंह निवासी नगला रज्जी, थाना ढोलना, जनपद कासगंज तथा एक महिला अभियुक्ता शामिल है।थाना मारहरा पर मुकदमा अपराध संख्या 168/2026, मुकदमा दर्ज है।