झाझा: धोबियाकुरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में 15 लोग घायल, सीएचसी झाझा में हुआ इलाज, पुलिस जांच में जुटी
Jhajha, Jamui | Aug 17, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के धोबियाकुरा गांव में रविवार रात करीब 10 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी झाझा लाया गया, जहां डॉक्टर कुमार राज ने उपचार किया। एक पक्ष के धनेश्वर मंडल, राकेश कुमार समेत पांच और दूसरे पक्ष के गु