चांपा: करही गांव में घर में घुसकर 3 नकाबपोश बदमाशों ने 2 भाइयों पर गोली चलाई, एक भाई की मौत, दूसरा घायल, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर-चाम्पा के बिर्रा थाना के करही गांव में घर में घुसकर 3 नकाबपोश बदमाशों ने 2 भाई पर गोली चला दी. वारदात में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौत हो गई है, वहीं घायल छोटे भाई आशुतोष कश्यप को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया है. मृतक बडे भाई के सिर और सीने में गोली लगी है, वहीं घायल छोटे भाई के भुजा, गले में गोली लगी है. इस तरह मौके पर 3 राउंड फायरिंग की।