मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 319 बेटिकट व अनियमित यात्री पकड़े गए,2.13 लाख का जुर्माना वसूला,मचा हड़कंप।
मुरेना रेलवे स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल द्वारा चलाए गए फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान में 319 अनियमित यात्री पकड़े गए। टिकट जांच दल ने बिना टिकट और नियम विरुद्ध यात्रा करने वालों से ₹2,13,485 का जुर्माना वसूला। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई का उद्देश्य राजस्व सुरक्षा के साथ यात्रियों को वैध टिकट प्रति जागरूक करना रहा।