मुंगेर: मां चंडिका स्थान मंदिर में बाढ़ का पानी फिर घुसा, 4-5 फीट जलजमाव; श्रद्धालु बाहर से कर रहे पूजा
Munger, Munger | Oct 2, 2026 देश के 52 शक्तिपीठों में शुमार प्रसिद्ध मां चंडिका स्थान मंदिर परिसर में एक बार फिर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद मंदिर प्रांगण पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पानी गर्भगृह के मुहाने तक पहुंचने से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में परेशानी हो रही है। चंडिका स्थान के प्रधान पुजारी नंदन बाबा ने शुक्रवार को बताया कि कुछ दिन पहले ग