सफीपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, परिजनों ने पावर हाउस पर किया हंगामा
Safipur, Unnao | Jul 2, 2026 उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में प्राइवेट लाइनमैन सरोज उर्फ लालू (26) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना आसीवन थाना क्षेत्र के गहरूबाग गांव की है, जहां वह बिजली फाल्ट ठीक करने गया था। बताया जा रहा है कि उसने कुरसठ फीडर का शटडाउन लिया था, लेकिन गलती से दूसरी हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया और करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजनों ने बिजली