बारुन: बारुण में निकली कलश यात्रा, गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को बारुण प्रखंड मुख्यालय से मस्तूल बारुण स्थित संत रविदास मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।