करनाल: सेक्टर 16 स्थित एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट ने बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपी किए गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद
Karnal, Karnal | Feb 29, 2024 सीआईए वन की एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट करनाल टीम ने व्हीकल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ़्तार किए। तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इंचार्ज रोहताश ने बताया की अलग-अलग जगह से तीन बाइक चोरी हुई थी जिन्हें बरामद कर तीन आरोपी चोरों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।