बीना: बीना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, एसडीएम, एसडीओपी और डीजे संचालक हुए शामिल
Bina, Sagar | May 1, 2026 बिना थाना परिसर में शुक्रवार शाम शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक में एसडीएम रविश श्रीवास्तव, एसडीओपी अजय कुमार, सब-इंस्पेक्टर लखन राज और बड़ी संख्या में डीजे संचालक शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने डीजे संचालकों को सख्त हिदायत दी कि वे निर्धारित वॉल्यूम लिमिट के अंदर ही डीजे बजाएं। रात में समय सीमा का भी पूरा ध्यान रखें।