भादरा: श्रीकृष्ण गौशाला संस्था, गांधी बड़ी में लम्पी स्किन डिजीज रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
गांधी बड़ी स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में 24 जून को राज्यव्यापी लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) रोकथाम एवं नियंत्रण टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। उपनिदेशक डॉ. संजीव कौशिक ने बताया कि दो माह तक चलने वाले अभियान में गोवंश का टीकाकरण किया जाएगा। पशुपालकों से अधिकाधिक टीकाकरण कराने की अपील की गई।