हज़ारीबाग: हजारीबाग सदर से तीन प्रत्याशियों ने भारी पर्चा दाखिल किया, विस क्षेत्र में 15 ने पर्चे खरीदे
25 हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार 4 बजे को तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें सच्चिदानंद पांडेय (निर्दलीय) ने निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार के समक्ष नामांकन दायर किया। इससे पहले वह अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे। समर्थक सच्चिदानंद पांडेय के पक्ष में नारेबाजी करते हुए समाहरणालय तक गए।