हज़ारीबाग: एंटी क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध तांबा लदा वाहन जब्त, एक व्यक्ति न्यायिक हिरासत में
हज़ारीबाग विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुगढ़ बगोदर पथ मार्ग स्थित गुरुवार शाम 5 बजे अलपिटो चेक नाका में वाहनों का एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान अवैध तांबा लदा वैन धराया। गौरतलब हो कि अंचलाधिकारी नित्यानंद दास विष्णुगढ के द्वारा एसएसटी टीम के पदाधिकारी एवं बल के साथ ग्राम अलपीटो चेक नाका में वाहनों का एंटी क्राइम चेकिंग कर रहे थे।