हज़ारीबाग: हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल किया
हजारीबाग से सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने आज हजारीबाग समाहरणालय में आज गुरुवार 3 बजे अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है उनके साथ हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल समेत सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे । जुलूस की शक्ल में प्रदीप प्रसाद अपने आवास से निकलकर हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड पहुंचे जहां सभा को संबोधित किया।