Nawada Me Ghooskhori Par Badi Karwai, Awas Sahayak 10 Hazar Lete Range Haath Giraftar
Nawada, Nawada | Jun 4, 2026 नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में निगरानी विभाग ने घूसखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त जारी करने के नाम पर ₹10 हजार रिश्वत लेते एक आवास सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर की गई, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।