आगरा: आगरा पुलिस AI की मदद से कर रही विवेचनाओं का निस्तारण, डीसीपी सोनम कुमार ने दी जानकारी
आगरा पुलिस अब बदलते दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेकर विवेचनाओं का निस्तारण कर रही है। आगरा पुलिस कमिश्नर के वेस्ट जोन के डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि एक पूरा चार्ट तैयार किया गया है। किसी भी अपराध की विवेचना को करने वाले विवेचक को उसे चार्ट के द्वारा टास्क दिया जाता है। अभी वेस्ट जोन के डीसीपी सोनम कुमार सभी विवेचकों को इस ऐप की जानकारी दे रहे।