आगरा: सिकंदरा के रुनकता इलाके में अचानक जमीन धंसने से मची चीख पुकार, लगभग पांच मकानों में आई दरार
आगरा के थाना सिकंदरा के रूनकता इलाके में बड़ी मस्जिद के पास अचानक जमीन धस गई। जमीन डसने से पूरी बस्ती में चीख पुकार मच गई और सभी घर से बाहर निकल आए। जैसे ही जमीन धसी तो लगभग 5 मकानों में बड़ी बड़ी दरारें भी आ गई।वहीं सड़क पर सुरंगनुमा गहरा गड्डा भी हो गया। फिलहाल यहां रहने वाले लोग दहशत में है।