चाचौड़ा: बीनागंज: गृह प्रवेश के बहाने घर में घुसा बदमाश, महिला से गहने लेकर फरार, मामला दर्ज
Chachaura, Guna | Apr 16, 2026 चाचौड़ा थाना के बीनागंज में लहरचा रोड पर एक महिला से सनसनीखेज ठगी की घटना सामने आई है। 16 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी महिला तनीषा व्यास ने पुलिस को बताया, 14 अप्रैल दोपहर अज्ञात व्यक्ति मकसूदनगढ़ गृह प्रवेश का निमंत्रण के बहाने घर में घुसा। बातों में उलझा कर कान के सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।