मेड़ता सिटी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाली गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गुरुग्राम से कर चोरी की और मेड़ता में बेचने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया। मेड़ता पुलिस ने बुधवार शाम 6:00 बजे प्रेस नोट जारी कर इस कार्रवाई का खुलासा किया है।