बीकानेर: कलेक्ट्रेट में जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक, स्वगणना बढ़ाने के दिए निर्देश
बीकानेर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मलिक ने की। उन्होंने जिले में मकान सूचीकरण और मकान गणना की तैयारियों को संतोषजनक बताया, लेकिन 1 से 15 मई तक चल रही स्वगणना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के कचरा वाहनों पर प्रचार बैनर लगाने और जिंग