मधेपुरा: प्रशासन द्वारा सील किए गए कूल मून रेस्टोरेंट में चोरी, नगद, सीसीटीवी डीवीआर और वाईफाई गायब
मधेपुरा शहर में बंद पड़े कूल मून रेस्टोरेंट को चोरों ने निशाना बनाया। एसडीओ द्वारा सील किए जाने के बाद सुनसान पड़े कूल मून रेस्टोरेंट में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए नगद राशि, सीसीटीवी का डीवीआर और वाईफाई उपकरण चोरी कर लिए। रेस्टोरेंट संचालक मुरारी कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा रेस्टोरेंट सील किए जाने के बाद वे रोजाना देखने आते थे।