पलिया: पलिया नगर पालिका में नाला सफाई टेंडर में अनियमितताओं का आरोप, भाजपा नगर मंत्री ने सौंपा ज्ञापन
पलिया नगर पालिका परिषद में नाला सफाई के टेंडरों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा नगर मंत्री महंत मुन्ना लाल वाल्मीकि ने आज सोमवार को दोपहर करीब 3:30 मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नगर पालिका अध्यक्ष पर टेंडर प्रक्रिया में अनियमिता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।