अतर्रा: अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, दो महिलाएं हुईं घायल
Atarra, Banda | Jun 5, 2026 अतर्रा। नरैनी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी 28 वर्षीय सुमन देवी शुक्रवार दोपहर बाजार जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान गांव की ओर से नरैनी जा रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी सुमन देवी तथा ई-रिक्शा में सवार 55 वर्षीय शिवदुलारी घायल हो गईं।