कोंडागांव: प्राकृतिक आपदा पीड़ित वारिसों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 3 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।ग्राम भीरागांव-ब निवासी सुखबती देवागंन,महात्मा गांधी वार्ड निवासी कानू विश्वास और ग्राम पल्ली निवासी सोनउराम नेताम सभी की तालाब के पानी मे डूबने से मौत हो गई है।