भरतपुर: 46 परीक्षा केंद्रों पर वनपाल की परीक्षा संपन्न, बस में बैठने के लिए धक्का-मुक्की का नजारा देखने को मिला
भरतपुर में आज 46 परीक्षा केंद्रों पर वनपाल की परीक्षा आयोजित की गई। 13941 अभ्यर्थियों में से 10558 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। पेपर छूटने के बाद बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। बसें कम होने के कारण सीट पाने की होड़ में अभ्यर्थी सीट पाने के लिए धक्का मुक्की करते हुए नजर आए।