प्रदेश वैश्य समाज की महिला अध्यक्ष को किया सम्मानित,एकजुटता का लिया संकल्प ।
#दलसिंहसराय,प्रदेश वैश्य समाज की महिला अध्यक्ष सह प्रदेश बरनवाल समाज की महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोमल बरनवाल का दलसिंहसराय पहुंचने पर बरनवाल महिला संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.दलसिंहसराय बरनवाल संघ की महिला अध्यक्षा रुकमणी बरनवाल ने अपने आवास पर उन्हें पाग, चादर,माला से सम्मानित किया.वक्ताओं ने कहा कि बरनवाल महिला समाज दलसिंहसराय में लगातार एकजुट होकर समाज सेवा और सामाजिक कार्यों कर रही है.यह सम्मान समारोह महिलाओं की एकता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
मौके पर उपाध्यक्ष सरिता बरनवाल,कोषाध्यक्ष शांति बरनवाल,प्रतिभा बरनवाल,ज्योति बरनवाल,विमला देवी, उपाध्यक्ष मनीष बरनवाल,रितिक कुमार राजा, ममता देवी,रूपम बरनवाल,रानी बरनवाल,अनामिका गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थी.
Dalsinghsarai, Samastipur | Jul 12, 2026