गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के बड़की बेलदारी गांव में दबंगों का ज़मीन पर कब्ज़ा, गरीब मजदूर बेबस, प्रशासन मौन!
गया जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत बड़की बेलदारी गांव में भूमाफियाओं द्वारा ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित विकास चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंग जबरन कब्जा कर खेती कर रहे हैं। विकास चौधरी, जो ईंट भट्ठा पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।