श्री गंगानगर: 5G गांव में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 8, 2026
श्रीगंगानगर के 5जी गांव में हुई चोरी की वारदात का चुनावढ पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बुधवार को दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुलाई को अज्ञात चोर घर की अलमारी से नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए थे।इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्शदीप और जगदीश को गिरफ्तार किया है।