गड़हनी: गड़हनी नगर पंचायत वार्ड 10 से सरकारी जमीन पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया
गड़हनी नगर पंचायत स्थित वार्ड 10 से मंगलवार को अवैध झोपड़ीनुमा घर को प्रशासन के द्वारा पुलिस बल के सहयोग से हटाया गया। टीम गड़हनी अंचल के सी आई रंजीत सिंह के नेतृत्व में गठित की गई थी।इसको लेकर गड़हनी निवासी अशोक राम के द्वारा शिकायत किया गया था जिसको लेकर आज ये कार्रवाई की गई है। इस करवाई से स्थानीय ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल है