आगर: रबी विपणन वर्ष 2026-27: 10 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू, जिले में 42 उपार्जन केंद्र स्थापित
आगर मालवा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी 10 अप्रैल से 05 मई 2026 तक की जाएगी। कलेक्टर प्रीति यादव से बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, आगर, बड़ौद, सुसनेर और नलखेड़ा तहसीलों में कुल 42 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। खरीदी कार्य मंडी प्रांगण, समिति केंद्रों और वेयरहाउसों में किया जाएगा, जिससे किसानों को सुविधा मिल सके।