जगदलपुर: विधायक किरण देव व सांसद महेश कश्यप एवं महापौर ने किया ₹24 करोड़ 72 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार शाम 5 बजे का दिन शहर में विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव, सांसद श्री महेश कश्यप एवं महापौर श्री संजय पांडे ने 24 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया ।