🚨 देहरादून के फाइव स्टार होटलों में खाद्य विभाग की जांच!
खाद्य सुरक्षा विभाग ने Taj Hotel, Fairfield, JW Marriott, Hyatt Centric और Hyatt Regency समेत कई बड़े होटलों में विशेष जांच अभियान चलाया।
किचन, स्टोर, खाद्य सामग्री और साफ-सफाई व्यवस्थाओं की जांच की गई।
Hyatt Regency से मसालों और JW Marriott से तैयार दाल के सैंपल जांच के लिए लिए गए।
वहीं Hyatt Regency में मिले गुलकंद, इंपोर्टेड ऑर्गेनो और सौंफ के पैक्ड उत्पादों को लेकर संबंधित निर्माताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा विनय शंकर पांडे ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के नियम सभी के लिए समान हैं और मिलावट व गैर-मानक खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
#Dehradun #FoodSafety #Uttarakhand #newsmafiya #FoodInspection