बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे AIMIM जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में AIMIM कार्यकर्ताओं ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने जनपद में भीषण गर्मी के दौरान बिजली और पानी की समस्या को लेकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष फिरोज बागबान ने बताया कि जिले की सभी सातों विधानसभा में बिजली पानी की समस्या को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया है और समस्या के निस्तारण की मांग की गई है।