बदायूं: उसावां कस्बे के चौराहे के पास डीसीएम ट्रक ने टहलने जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारी, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | Mar 14, 2024 उसावां कस्बे के चौराहे के पास डीसीएम ट्रक ने टहलने जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुरुवार को जनपद बलिया के चंद्रदीप पुत्र रामानंद गुरुवार सुबह टहलने जा रहे थे तभी तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चंद्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उसावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।