बदायूं: उझानी के अहिरटोला मोहल्ले में प्लाॅट में गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग से की गई मारपीट, जांच कर रही है पुलिस
Budaun, Budaun | Mar 13, 2024 उझानी के अहिरटोला मोहल्ले के रहने वाले मटरू लाल पुत्र स्वर्गीय सुखराम की गली में बोरिंग होने के कारण बुधवार को उन्होंने अपनी गाय पड़ोस में एक प्लाॅट में बांध दी। प्लाॅट के सामने रहने वाला एक व्यक्ति मटरू लाल को गाली देने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने लाठी-डंडे से मारकर मटरू लाल को घायल कर दिया।