बदायूं: इस्लाम नगर रोड सहसवान कस्बे के सरसोता के पास बोलेरो ने वाहन का इंतजार कर रहे मजदूरों को टक्कर मारी, एक की मौत व एक घायल
Budaun, Budaun | Mar 14, 2024 इस्लाम नगर रोड सहसवान कस्बे के सरसोता के पास बोलेरो ने वाहन का इंतजार कर रहे मजदूरों को टक्कर मारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के बादशाहबाद गांव के रहने वाले 40 वर्षीय शिशुपाल पुत्र पन्नालाल बुधवार को अपने साथी मजदूरों के साथ वाहन का इंतजार कर रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में शिशुपाल की मौत हो गई और 30 वर्षीय मजदूर तारा चंद पुत्र चरन सिंह घायल हो गए।