बदायूं: बिल्सी कस्बे के पेट्रोल पंप के पास वाहन का इंतजार कर रहे युवक को स्कूल बस ने टक्कर मारी, युवक घायल हुआ
Budaun, Budaun | Mar 13, 2024 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के खौंसरा गांव गांव के रहने वाले 34 मुकंदी पुत्र इंद्रपाल सिंह बिल्सी किसी कार्य से गए थे और वापस अपने घर जाने के लिए बुधवार सुबह बिल्सी कस्बे के पेट्रोल पंप के पास वाहन के इंतजार में खड़े थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस ने मुकंदी को टक्कर मार दी। जिससे मुकंदी गंभीर रूप से घायल हो गए।