भरतपुर: भरतपुर पासपोर्ट ऑफिस को फिर बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला
भरतपुर के पासपोर्ट ऑफिस को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल पासपोर्ट ऑफिस की आधिकारिक आईडी पर आया, जिसके बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पूरे कार्यालय और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।