महोबा: कनकुआ गांव में छेड़खानी और मारपीट की पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की लगाई गुहार
Mahoba, Mahoba | Jun 5, 2026 एक महिला ने छेड़खानी और मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियों द्वारा समझौते का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने से परिवार दहशत में है। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।