सदर: वाराणसी में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के लिए दिए निर्देश
वाराणसी की सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के तहत जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने तहसील पिंडरा में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।